Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

नेताओं का मानवाधिकारों की रक्षा करने और युद्ध से दूर रहने का कानूनी दायित्व है : पिल्लई

ओस्लो, नौ अक्टूबर (एपी) नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नवनेथम ‘नवी’ पिल्लई ने शुक्रवार को कहा कि नेताओं का यह ‘‘कानूनी दायित्व है कि वे मानवाधिकारों की रक्षा करें और युद्ध से दूर रहें।’’

पिल्लई को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की जानकारी जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित एक मंच पर भाग लेने के दौरान मिली। नूर्नबर्ग वही स्थान है, जहां नाजी युद्ध अपराधियों पर मुकदमे चलाए गए थे। इन मुकदमों ने अंतरराष्ट्रीय कानून की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किए जाने पर 85 वर्षीय पिल्लई ने कहा, ‘‘सबसे पहले, इस स्थान पर आप सभी की तालियां मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं।’’

पिल्लई ने कहा, ‘‘आप कोई भी पुरस्कार, सम्मान या अन्य कोई चीज तब तक प्राप्त नहीं करना चाहते, जब तक जनता यह न मानती हो कि आप इसके हकदार हैं।’’

एपी शफीक नरेश

नरेश