नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि82: दिल्ली पुलिस दूसरी लीड कॉजपा प्रदर्शन
कॉजपा को प्रदर्शन की अनुमति से इनकार; 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 25 हजार जवान तैनात
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं जिसके तहत 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल है।
दि89: रेल ट्रेन लीड रद्द
नयी दिल्ली और निजामुद्दीन पहुंचने वाली 38 ट्रेन रद्द, अन्य स्टेशनों पर परिचालन सामान्य रहेगा: रेलवे
नयी दिल्ली, उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच दूसरे राज्यों से नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर पहुँचने वाली केवल 38 ट्रेन रद्द की गई हैं, जबकि दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर रेलगाड़ियों का संचालन सामान्य रहेगा।
दि69: न्यायालय लीड प्रदर्शन
सब कुछ ठप नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने, ट्रेन रद्द करने पर न्यायालय ने केंद्र से कहा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो और राजधानी आने वाली ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाए। अदालत ने कहा कि सब कुछ ठप नहीं किया जा सकता।
दि41: विपक्ष लीड मुर्मू
निर्वाचन आयोग के मामले पर राष्ट्रपति से रात आठ बजे मिलेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता
नयी दिल्ली, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितता और ‘वोट चोरी’ के मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
प्रादे115: बंगाल उपचुनाव नंदीग्राम परिणाम
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 1.22 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की
कोलकाता, निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए और इसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हसिरानी रथ ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिलन प्रधान को रिकॉर्ड 1,22,753 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी।
प्रादे56: महाराष्ट्र दीपके
अगर सरकार युवाओं से डरी है, तो पूरे देश को बंद कर दे : ट्रेनें रद्द किए जाने पर दीपके
मुंबई, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर सरकार युवाओं से डरी हुई है तो उसे पूरे देश को बंद कर देना चाहिए।
वि14: नोबेल शांति लीड पुरस्कार
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीका की विधिवेत्ता नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा
ओस्लो, भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवनेथम ‘नवी’ पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की गई।
वि8: इजराइल राष्ट्रपति मच्छार
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल करेगा वीरता के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
तेल अवीव, इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा है कि दुबई से तेल अवीव आ रहे फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के हमले का सामना करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अर्थ38: विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर पर
मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा।
अर्थ5: अमेरिका ग्रीन कार्ड टीसीएस
अमेरिका की ‘ग्रीन कार्ड’ कार्यक्रम पर कार्रवाई से कार्यबल रणनीति, ग्राहक सेवाओं पर असर नहीं : टीसीएस
नयी दिल्ली, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसे अमेरिका में ‘ग्रीन कार्ड’ कार्यक्रम पर की गई कार्रवाई से अपनी कार्यबल रणनीति या ग्राहकों के साथ कामकाज पर असर पड़ने की आशंका नहीं है।
खेल12: खेल पैरा निशानेबाज मंत्रालय
प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने खेल मंत्री से की मुलाकात, पीसीआई पर लगाए गंभीर आरोप
नयी दिल्ली, आगामी आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने शुक्रवार को यहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और खेल प्रशासन में कथित खामियों को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं।
खेल16: खेल हॉकी एसीटी भारत
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के पहले मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से
नयी दिल्ली, एशियाई खेल चैम्पियन भारत एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 27 अक्टूबर को बांग्लादेश से खेलेगा ।
भाषा राखी दिलीप
दिलीप