Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

केरलम में कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में विशेष डाक आवरण जारी

तिरुवनंतपुरम, नौ अक्टूबर (भाषा) केरल डाक परिमंडल ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के सम्मान में एक विशेष डाक आवरण जारी किया।

मच्छार ने 174 लोगों को लेकर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने सह-पायलट द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले की कोशिश को नाकाम किया था।

इस घटना ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया था और दुनिया भर के लोगों ने मच्छार के साहस तथा सूझबूझ की सराहना की थी।

केरल डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अमिताभ सिंह ने विश्व डाक दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह में यह विशेष डाक आवरण जारी किया और इसे तिरुवनंतपुरम के महापौर वी. वी. राजेश को सौंपा। इस दौरान मच्छार के परिवार के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से समारोह में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘बहादुरी, वीरता और कर्तव्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण का सम्मान करने के लिए डाक विभाग ने विशेष डाक आवरण जारी कर इस साहस को मान्यता देने और इसे हमेशा के लिए यादगार बनाने का फैसला किया।’’

इस डाक आवरण पर पायलट की तस्वीर के साथ विशेष मुहर भी लगी है।

उन्होंने कहा कि दुबई में रह रहे कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से 'वीडियो कॉल' पर बात हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्मित की सेहत में सुधार हो रहा है।’’

सिंह ने बताया कि महापौर राजेश ने भी पायलट को बधाई दी, जबकि उनके पिता उपेंद्र मच्छार ने डाक विभाग और तिरुवनंतपुरम के लोगों से मिले शुभकामना संदेशों तथा समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

केरल डाक परिमंडल ने विश्व डाक दिवस के अवसर पर नयी योजनाओं की घोषणा की और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया।

भाषा राखी नरेश

नरेश