Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ओडिशा के सुंदरगढ़ में निजी बस के पलटने से 25 लोग घायल

राउरकेला, नौ अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक निजी बस के पलटने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 40 से अधिक यात्रियों को लेकर झारसुगुड़ा से बोनाई जा रही बस गुरुंडिया थाना क्षेत्र के मधुपुर के पास पलट गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को गुरुंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रजनीकांत महानंदा ने बताया कि फिलहाल घायलों की हालत स्थिर है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश