Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

लोकतंत्र की जीत हुई, भीड़तंत्र की हार: स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कहा कि यह क्षेत्र कभी वामपंथी विचारधारा, हिंसा और विकास विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता था।

पार्टी ने रेजिनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी जीत पर प्रसन्नता जाहिर किया, जहां 71 प्रतिशत मतदाता अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

इसके अलावा भाजपा ने असम की नगांव सीट से भी उत्साहजनक रुझान आने की बात कही जबकि पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का भी स्वागत किया।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा उपचुनाव वाले राज्यों के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि नतीजों ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र की जीत और भीड़तंत्र की हार हुई है।

उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र ने भीड़ को एक बार फिर जोरदार संदेश दिया है।''

ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अपने सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने जेएनयू के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का जिक्र करते हुए कहा, ''कांग्रेस पितृसत्ता को खत्म करने की बात करती है, लेकिन यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अपने ही सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।''

भाषा रंजन माधव

माधव