Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उप्र: राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ और सपा के दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ, नौ अक्‍टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा ने शुक्रवार को परिणामों की जानकारी दी।

निर्विरोध निर्वाचित भाजपा उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, विद्यासागर सोनकर, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, प्रियंका सिंह रावत, गोपीकृष्ण पांडेय, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

वहीं, सपा के प्रोफेसर राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी भी निर्विरोध चुने गए।

वर्मा ने बताया कि धनराज परिमल नाथवानी को छोड़कर बाकी सभी निर्वाचित उम्मीदवारों ने अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिए हैं।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र