Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

देशहित के बजाय परिवार की चिंता में लगी है कांग्रेस: अमरपाल मौर्य

जयपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्य ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी देशहित के बजाय परिवार की चिंता में लगी हुई है।

मौर्य ने यहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद की राजनीति को लेकर निशाना साधते हुए कहा, “विरासत में मिली सत्ता व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण नहीं कर सकती। कांग्रेस आज भी देशहित के बजाय परिवार की चिंता में लगी हुई है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश गरीब, वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है।

मौर्य ने कहा कि मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के माध्यम से देश की संस्कृति, समृद्धि और विकास को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार, यहां प्रदेश ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

मौर्य ने कहा कि मोर्चा राजस्थान में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि ओबीसी मोर्चा को पार्टी के अग्रिम दस्ते के रूप में काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “ भाजपा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए प्राथमिकता से काम करती है। सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को जनता तक पहुंचाने में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र