Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उत्तराखंड: हरिद्वार में हाथी ने किसान पर किया हमला, मौत

(इंट्रो में सुधार के साथ रिपीट)

हरिद्वार, नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक हाथी के हमले में एक किसान की मौत हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर शाम श्यामपुर थाना क्षेत्र के पीली गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सतपाल (50) अपने खेत में घास काट रहे थे कि तभी जंगल से निकलकर एक हाथी वहां आ गया। अधिकारियों ने बताया कि सतपाल संभल पाते, इससे पहले ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हाथी ने उन्हें बार-बार जमीन पर पटका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

किसान की मौत से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीण श्यामपुर वन रेंज कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने राजमार्ग जाम करने का प्रयास किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देर रात तक ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खेतों में काम करना जोखिम भरा हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

वन विभाग के रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा तत्काल दे दिया गया जबकि शेष सात लाख रुपये जांच रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी।

जोशी ने बताया कि टीम गठित कर क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भाषा सं दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र

जितेंद्र