Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

डीयू ने कॉलेजों से 12 अक्टूबर तक सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट जमा करने को कहा

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों, विभागों और छात्रावासों से कहा है कि वे सुरक्षा का पूरा जायजा लें और 12 अक्टूबर तक विस्तृत रिपोर्ट जमा करें। इस रिपोर्ट में रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और महिलाओं के लिए सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार परिसर में सुरक्षा और संरक्षा पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्यों, डीन, निदेशकों, विभाग प्रमुखों, छात्रावास प्रोवोस्ट और वार्डन की एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसके बाद डीयू के प्रॉक्टर मनोज सिंह ने एक बयान जारी किया।

सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज और परिसर पूरे शहर में फैले हुए हैं। मकसद यह है कि पहले इस बात का डेटा इकट्ठा किया जाए कि कहां क्या सुधार किया जा सकता है, ताकि हम उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दे सकें और उसके अनुसार कैंपस और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा सकें।’’

बयान में कहा गया, ‘‘इस पहल का मकसद इन चिंताओं की तुरंत पहचान करना और उन्हें व्यवस्थित तरीके से हल करना है, ताकि विश्वविद्यालय समुदाय के सभी सदस्यों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाया जा सके।’’

भाषा वैभव नरेश

नरेश