Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उपचुनाव में टीवीके की जीत विजय सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर है: मंत्री

चेन्नई, नौ अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के ऊर्जा संसाधन एवं विधि मंत्री निर्मल कुमार ने शुक्रवार को कहा कि मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की जीत मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व और शासन पर जनता के समर्थन को दर्शाती है।

मतगणना के शुरुआती रुझानों में टीवीके की बड़ी जीत के संकेत मिलने के बाद मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मई में सरकार बनने के बाद यह पार्टी की पहली महत्वपूर्ण चुनावी जीत है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व और उनके शासन को जाता है। ये नतीजे सत्ता में चार महीनों से काबिज टीवीके सरकार के सुशासन का सीधा समर्थन हैं।’’

भाषा

राखी नरेश

नरेश