Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के महासचिवों के साथ ‘विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों’ पर चर्चा की

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें ‘‘विभिन्न संगठनात्मक मामलों’’ पर चर्चा की गई।

यह बैठक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किए जाने के आह्वान के बीच हुई।

भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और विभिन्न संगठनात्मक मामलों तथा पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।’’

बैठक में क्या चर्चा हुई, इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, बैठक में विपक्ष के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और उसके विमर्श का मुकाबला करने के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और राज्यसभा सदस्य तरुण चुग भी मौजूद थे।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप