Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

जेएनयू ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रोफेसर को बर्खास्त किया

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपनी आंतरिक समिति द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद शुक्रवार को एक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स’ के प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया कि आंतरिक समिति ने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की और इसके नतीजों के आधार पर कड़ी सजा की सिफारिश की।

कुलपति शांतिश्री डी. पंडित के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया, ‘‘उचित प्रक्रिया का पालन करने, सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने और आंतरिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर, विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्तगी की सजा दी जाती है।’’

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप