Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की

इस्लामाबाद, नौ अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किए गए हूती विद्रोहियों के हमलों की शुक्रवार को निंदा की और रियाद के साथ इस्लामाबाद की ‘‘अटूट एकजुटता’’ दोहराते हुए अपने क्षेत्र और बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के सऊदी अरब के अधिकार का समर्थन किया।

उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले किए थे। इन हमलों में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया, जिससे हवाई यातायात बाधित हुआ और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बुधवार को रियाद और अभा हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

शरीफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत सऊदी अरब के खिलाफ हूती विद्रोहियों के बार-बार किए जा रहे आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। इन हमलों में लोगों की जान गई और आम नागरिक घायल हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोकने के लिए सऊदी सशस्त्र बलों और गठबंधन की सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता की सराहना करता हूं। निर्दोष लोगों की जान बचाने और सऊदी अरब की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके अथक प्रयास सराहनीय हैं।’’

शरीफ ने कहा, ‘‘पाकिस्तान, अपने भाई सऊदी अरब के नेतृत्व और वहां की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।’’

भाषा आशीष नरेश

नरेश