Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान

जयपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान में कई जगह शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।

शुक्रवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। सबसे अधिक तापमान पिलानी में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव