Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उप्र: हाथरस में टैंकर की ट्रॉली से टक्कर में दो लोगों की मौत

हाथरस, नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तार से लदे एक टैंकर ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 70 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके 45 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि के आसपास हाथरस गेट थाना क्षेत्र में लेहरा गांव के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, चाचा-भतीजा ट्रॉली में सवार होकर हाथरस की अनाज मंडी जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी संत कुमार और उनके भतीजे लोकेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

लोकेंद्र ट्रैक्टर चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र