Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मप्र: कॉजपा के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे 15 छात्रों को इटारसी में ट्रेन से उतारा गया

नर्मदापुरम, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के करीब 15 छात्रों को इटारसी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से कथित तौर पर उतार दिया गया।

पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों को ट्रेन से उतारे जाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कॉजपा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

करीब 15 छात्र प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पुणे से गोवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे हालांकि, बृहस्पतिवार रात ट्रेन के इटारसी जंक्शन पहुंचने पर उन्हें ट्रेन से कथित तौर पर उतार दिया गया।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के इटारसी थाना निरीक्षक संजय चौकसे ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों को ट्रेन से उतारा गया और बाद में उन्हें सम्मानपूर्वक जाने दिया गया।

हालांकि, उन्होंने इस कार्रवाई के पीछे की वजह नहीं बताई।

चौकसे ने बताया कि सभी छात्र अपनी मर्जी से इटारसी के एक होटल में ठहरे हुए हैं। भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र