Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

लातूरः पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की

लातूर, नौ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर में एक निजी स्कूल में कथित रूप से यौन उत्पीड़न का शिकार हुई छात्राओं से पुलिस ने बिना डरे स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यह अपील आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक बशीर उस्मान शेख (54) की गिरफ्तारी के बाद की गई है। छात्राओं का कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर शेख को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लातूर जिला पुलिस ने एक बयान जारी कर उन अन्य नाबालिग छात्राओं से भी बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस से संपर्क करने की अपील की है, जिन्हें इसी तरह के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा हो।

बयान में कहा गया है कि छात्राएं या उनके अभिभावक इस मामले से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए सीधे पुलिस उपाधीक्षक डॉ. भगीरथी पवार से उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उनकी गरिमा की पूरी रक्षा व उनकी सुरक्षा की जाएगी।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश