Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया

पटना, नौ अक्टूबर (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान में जुटे बी. फार्मा डिग्रीधारकों और राज्य पुलिस चालक भर्ती के अभ्यर्थियों को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बी.फार्मा डिग्रीधारक राज्य सरकार की फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि चालक भर्ती के अभ्यर्थी चाहते हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षित 1,100 से अधिक रिक्त पदों को पात्र पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवंटित किया जाए।

प्रस्तावित मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें वाहनों में बैठाकर वहां से ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों का पीछा भी किया। पुलिस ने हालांकि प्रदर्शनकारियों का पीछा किए जाने के दावे को खारिज कर दिया।

गांधी मैदान थाना प्रभारी (एसएचओ) अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया, “कुछ लोग यहां अवैध रूप से प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे। उनके पास प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। हमने कई लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि उनकी सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।”

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र