Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात नौ बजे से बंद रहेंगे

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, नयी दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात नौ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह घोषणा की और उसने कहा कि 10 अक्टूबर को भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, हालांकि नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

अन्य प्रमुख स्टेशन जहां प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे, उनमें जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, हौज खास और आईएनए शामिल हैं।

इसके अलावा शाहीन बाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, कालिंदी कुंज, लाजपत नगर, आश्रम, सराय काले खां-निजामुद्दीन, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी, आजादपुर, जंगपुरा और शिवाजी स्टेडियम के प्रवेश एवं निकास द्वार भी बंद रहेंगे।

डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और नयी दिल्ली जिले के अन्य स्थानों पर प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर यह अनुरोध किया था। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की ओर प्रदर्शनकारियों की अनियंत्रित आवाजाही की आशंका जताई थी।

आठ अक्टूबर के अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि स्थिति के अनुसार शनिवार को चिन्हित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों के फेरे कम किए जा सकते हैं।

भाषा राखी वैभव

वैभव