Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

मेरठ में पति के निजी अंग पर चाकू से हमले के आरोप में पत्नी हिरासत में

मेरठ (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) मेरठ जिले में अपने पति के निजी अंग पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन इलाके में हुई। महिला को संदेह था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है।

क्षेत्राधिकारी (कोतवाली) संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी शबनम ने अपने पति नदीम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शबनम ने अपने पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके अचेत होने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी