Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

योगी ने बसपा संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि दी

लखनऊ, नौ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक न्याय एवं हाशिए पर मौजूद समुदायों के सशक्तीकरण में उनके योगदान को याद किया।

योगी ने कहा शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों को सशक्त स्वर देने वाले कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक भागीदारी और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए उनका संघर्ष हमें समान अवसर, सम्मान एवं अधिकारों से युक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।’’

समाजवादी पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सामाजिक न्याय के प्रणेता कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी कांशीराम को श्रद्धांजलि दी।

वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना करने वाले कांशीराम का जन्म 15 मार्च, 1934 को पंजाब में हुआ था। उनका निधन नौ अक्टूबर, 2006 को हुआ था।

भाषा जफर वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल