Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

छत्तीसगढ़ में छूटे हुए और पहली बार वोट देने वालों के पंजीकरण के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू

रायपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए आठ अक्टूबर से एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न कारणों से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके पात्र नागरिकों की पहचान करना और उनके पंजीकरण में मदद करना है।

उन्होंने बताया कि राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 में शुरू हुआ था और अंतिम सूची जनवरी 2026 में प्रकाशित की गई थी। सूची में नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है।

एसआईआर के दौरान घर से दूर रहने या अन्यत्र चले जाने के कारण छूटे नागरिकों के मामलों की भी दोबारा जांच की जाएगी। इसमें 17 वर्ष की आयु पूरी कर अगले वर्ष 18 वर्ष के होने वाले युवा भी शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों से फॉर्म-छह भरवाने में मदद की जाएगी। विभिन्न कारणों से हटाई गई प्रविष्टियों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

मतदान केंद्रों पर बुधवार और बृहस्पतिवार को बूथ लेवल अधिकारी विशेष शिविर लगाएंगे। शुक्रवार और शनिवार को पॉलिटेक्निक, आईटीआई, स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवा मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।

अभियान के बाद मतदान केंद्रवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा की जाएगी। पात्र नागरिक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या बूथ लेवल अधिकारी के पास ऑफलाइन फॉर्म-छह जमा कर आवेदन कर सकते हैं।

भाषा संजीव

भाषा संजीव वैभव रंजन

रंजन