Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

रियाद हवाई अड्डे पर हमलों में तीन की मौत, हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

काहिरा, नौ अक्टूबर (एपी) सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदिया एयरलाइंस के एक विमान को निशाना बनाकर बृहस्पतिवार को किए गए दो हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, पहले हमले में हवाई अड्डे की सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में विमान पर हमला किया गया। हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं हो पाई।

हालांकि, पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया है।

एपी वैभव

वैभव