नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों से संबंधित 25 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और इनमें नामज़द लोगों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ये मामले सार्वजनिक संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमले और हाथापाई, सरकारी काम में बाधा डालने और नयी दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन से संबंधित हैं।
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान कथित अराजकता की बार-बार होने वाली घटनाओं के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
भाषा नोमान
वैभव
वैभव