बीजिंग, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत के मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी शुक्रवार को यहां डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून और ओह जुनसंग के हाथों सीधे गेम में हार गई।
भारत की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को केवल 20 मिनट में कोरियाई टीम से 8-11 6-11 3-11 से हार का सामना करना पड़ा।
मानुष मिश्रित युगल के सेमीफाइनल से भी आगे बढ़ने में नाकाम रहे। उनकी और दीया चिताले की जोड़ी को बृहस्पतिवार को चीनी ताइपे की लिन युन-जू और चेंग आई-चिंग की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
भाषा
पंत
पंत