Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, एक की मौत

शिमला, नौ अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे के समय बस जगुनी से सनई जा रही थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मृतक की पहचान वंश (20) के रूप में हुई है।

भाषा वैभव

वैभव