Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बेन शेल्टन शंघाई मास्टर्स में आगे बढ़े

शंघाई, नौ अक्टूबर (एपी) अपना 24वां जन्मदिन मना रहे अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।

शेल्टन ने इस एटीपी 1000-स्तरीय टूर्नामेंट में डेनियल अल्टमायर पर 6-3, 7-6 (6) से जीत हासिल करके शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया।

इस बीच नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को वॉकओवर मिला जिससे वह तीसरे दौर में पहुंच गए। उनके प्रतिद्वंदी एलेक्स मोलकान ने किसी अज्ञात बीमारी के कारण मैच से नाम वापस ले लिया था।

एक अन्य मैच में क्वालीफायर रेई सकामोटो ने 23वीं वरीयता प्राप्त एंड्री रुबलेव को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

एपी

पंत

पंत