Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप शनिवार से झांसी में

झांसी, नौ अक्टूबर (भाषा) देश भर की 29 टीम शनिवार से यहां शुरू होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट का फाइनल 21 अक्टूबर को खेला जाएगा। पंजाब इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम को तीन डिवीजन में बांटा गया है जिनमें डिवीजन ए, डिवीजन बी और डिवीजन सी शामिल हैं।

डिवीजन ए में 12 टीमें शामिल हैं जिन्हें तीन-तीन टीमों के चार पूल में बांटा गया है। पूल ए में पंजाब, तमिलनाडु और बंगाल, जबकि पूल बी में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पुडुचेरी शामिल हैं।

पूल सी में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और चंडीगढ़, जबकि पूल डी में मणिपुर, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।

पूल चरण के बाद 18 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल होंगे। सेमीफाइनल 19 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद तीसरे स्थान का मैच और फाइनल 21 अक्टूबर को होंगे।

डिवीजन बी में दो पूल में 10 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। पूल ए में ओडिशा, असम, केरल, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जबकि पूल बी में झारखंड, तेलंगाना, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

डिवीजन सी में सात टीमें होंगी जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। पूल ए में मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, जबकि पूल बी में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात शामिल हैं।

भाषा

पंत

पंत