Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

इटावा में जिला जेल के पास पुलिस हिरासत से फरार हुआ कैदी

इटावा (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) औरैया से इटावा जिला जेल लाया जा रहा कैदी जेल के पास रोडवेज बस की खिड़की से कूदकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला जेल के पास स्थित प्रधान डाकघर के सामने हुई।

औरैया के विधिचंद्र इलाके का निवासी नसीम उर्फ बुलेट खान को औरैया के पुलिसकर्मी इटावा ला रहे थे तभी वह कथित तौर पर बस की खिड़की से कूदकर फरार हो गया।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी को किन आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अवनीश कुमार ने कैदी के फरार होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

भाषा सं जफर

वैभव खारी

खारी