Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

रूस से मिली हार के बाद कोच छेत्री ने कहा, हमारा ध्यान दीर्घकालिक विकास पर

कोलकाता, नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच क्रिसपिन छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में रूस से मिली करारी हार के बाद अपनी युवा टीम का समर्थन करते हुए कहा कि उनका ध्यान दीर्घकालिक विकास पर लगा है।

भारत को बृहस्पतिवार को यहां खेले गए दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में रूस से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

छेत्री ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस मैच का सकारात्मक पहलू यह रहा कि हमारी टीम ने पूरी प्रतिबद्धता दिखाई। हम आक्रामक खेल खेलने से नहीं डरते हैं। हम वही करने की कोशिश करते हैं जो हमारे नियंत्रण में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अपने इरादे दिखाए। हमने हार नहीं मानी। इसलिए मेरे लिए यही सबसे अच्छी बात है। हमारा ध्यान टीम के दीर्घकालिक विकास पर है।’’

भाषा

पंत

पंत