Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष: जनता पूछ रही है ‘कब तक छप्पन?’

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म ‘अब तक छप्पन’ के शीर्षक का उल्लेख करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया और कहा कि जनता पूछ रही है कि ‘कब तक छप्पन?’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नाना पाटेकर रंगमंच और फिल्म दोनों मंचों पर एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं और उन्हें उनकी कई यादगार भूमिकाओं तथा संवादों के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उन्होंने नाना पाटेकर की चर्चित फिल्म ‘अब तक छप्पन’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले दशक में भारतीय मानसिकता में ‘छप्पन’ शब्द ने एक नया अर्थ ग्रहण कर लिया था।

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इस स्वघोषित मानसिकता का पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता अब पूछ रही है, ‘कब तक छप्पन?’

अभिनेता नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार को 75 साल की आयु में निधन हो गया।

भाषा हक वैभव

वैभव