Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू

कोलकाता, नौ अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो गई।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र (ईटीपीबी) की गिनती शुरू की, जिसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी।

दोनों सीट पर मतगणना दो हॉल में हो रही है और यह प्रक्रिया 15 दौर में पूरी होनी है। डाक मतपत्रों और ईटीपीबी के लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित किए गए हैं।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार यानी छह अक्टूबर को लगभग 80 प्रतिशत भारी मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2021 में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को हराया था और 2026 के विधानसभा चुनाव में फिर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

भाजपा ने नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वहीं, मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट उस समय खाली हुई जब 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटों से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने नवादा सीट बरकरार रखी। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।

भाषा खारी शोभना

शोभना