Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

असम उपचुनाव: नगांव लोकसभा सीट के लिए मतों की गिनती शुरू

गुवाहाटी, नौ अक्टूबर (भाषा) असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतगणना की प्रक्रिया सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी।

मतगणना दो केंद्रों डॉसन उच्चतर माध्यमिक स्कूल और राजकीय बाल विद्यालय में की जा रही है, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14-14 मेज लगाई गई हैं।

दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और सभी उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों को किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं।

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच है।

यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बोरदोलोई ने इस वर्ष के अंत में इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर दिसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

भाषा खारी शोभना

शोभना