Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ईरान से तेल कारोबार को लेकर मुंबई की दो कंपनियों और पांच भारतीय नागरिकों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर (भाषा) अमेरिका ने बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित दो कंपनियों और उनसे जुड़े पांच भारतीय नागरिकों पर ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिए।

अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में मदद करने के लिए ‘एसएसपीएल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ कार्रवाई की है।

एसएसपीएल सॉल्यूशंस से जुड़े दो लोगों - ध्वनि और निसर्ग वोरा तथा समुद्र मरीन सर्विसेज से जुड़े तीन लोगों - केतन कोचिकर, भूपेंद्रसिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश