Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ओडिशा बंद : मुख्यमंत्री माझी ने लोगों को ‘परेशान’ करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की आलोचना की

भुवनेश्वर, आठ अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत अन्य मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को बुलाए गए ओडिशा बंद के दौरान लोगों को कथित तौर पर परेशान करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों की आलोचना की।

माझी ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रदर्शन का अधिकार लोकतंत्र का एक आवश्यक हिस्सा है, लेकिन नागरिकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और न ही उन्हें अपने दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने से रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में विपक्ष और प्रदर्शन का अधिकार निश्चित रूप से है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करना, उन्हें धमकाना और उनके सामान्य जनजीवन को बाधित करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।’’

माझी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक लाभ के लिए बंद के दौरान निर्दोष लोगों को परेशान किया और उनके साथ मारपीट की।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश