Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एम्बुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की मौत, दो घायल

बारीपदा (ओडिशा), आठ अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में बृहस्पतिवार शाम एम्बुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान उडाला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई निवासी सुजोश बारीक (35) के रूप में हुई है।

वह गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था और उसे इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उडाला उप-मंडलीय अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ।

उडाला थाना प्रभारी बनमाली बारीक ने बताया, ‘‘ऑक्सीजन सिलेंडर के विस्फोट से एम्बुलेंस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से मरीज की मौत हो गई। वहीं, मरीज को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी झुलस गए।’’

एम्बुलेंस को एक निजी संचालक से किराए पर लिया गया था और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सुमित अविनाश शफीक

शफीक