Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

फरीदाबाद में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो नेताओं में झड़प

फरीदाबाद, आठ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा कांग्रेस का झंडा लेकर चलते हुए दिखाई दे रही हैं। गजना लांबा उनके साथ चल रही थीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लांबा ने पराग शर्मा से आगे निकलने की कोशिश की तो पराग ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लांबा ने भी पराग को थप्पड़ मारा।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

कौशिक ने कहा कि दोनों महिला नेताओं के बीच हुआ विवाद जल्द ही समझौते के जरिए सुलझा लिया जाएगा।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश