Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

एनएनसी अध्यक्ष एडिनो फिजो का 94 साल की उम्र में निधन

कोहिमा, आठ अक्टूबर (भाषा) नगा नेशनल काउंसिल (एनएनसी) की अध्यक्ष एडिनो ज़ेड फिजो का बृहस्पतिवार को कोहिमा के एक अस्पताल में उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 94 साल की थीं।

अस्पताल और एनएनसी सूत्रों के अनुसार, अविवाहित एडिनो को पांच अक्टूबर की रात बेथेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार शाम उनका निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। अंतिम संस्कार की जगह के बारे में अभी कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है।

एडिनो ने 30 अप्रैल, 1990 को लंदन में अपने पिता अंगामी ज़ापू फ़िज़ो के निधन के बाद संगठन की कमान संभाली थी।

भाषा अविनाश शफीक

शफीक