Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

आईआईटी मुंबई परिसर के छात्रावास में गैस रिसाव के बाद लगी आग, दो बच्चों समेत पांच घायल

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के पवई परिसर के एक छात्रावास में बृहस्पतिवार को सिलेंडर की पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 10:25 बजे छात्रावास संख्या छह से मिली।

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल, घाटकोपर ले जाया गया।

उन्होंने बताया, 'घायलों में से चार लोगों को बाद में चिंचपोकली स्थित महानगरपालिका के कस्तूरबा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती है। घायलों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के रूप में हुई है।'

अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश