Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मामला: थाईलैंड के तस्कर को एनआईए अदालत ने सुनाई छह साल की सजा

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक मुइवा) द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार खरीदने के षड्यंत्र से जुड़े मामले में थाईलैंड के एक तस्कर को छह साल के कारावास और पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनआईए ने एक बयान में बताया कि विशेष अदालत ने विली नारुएनार्टवानिच (उर्फ वुथिकॉर्न) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था।

यह मामला एनएससीएन-आईएम द्वारा विदेशी स्रोतों से भारी मात्रा में घातक हथियार और गोला-बारूद खरीदने के षड्यंत्र से संबंधित है।

इन हथियारों का इस्तेमाल संगठन के सदस्यों को मजबूत करने, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए ने जनवरी 2010 में यह मामला दर्ज किया था।

भाषा सुमित शफीक

शफीक