Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

महाराष्ट्र: महिला ने ‘112’ पर लगाया फोन, पुलिस ने मौके पर पहुंच पति को आत्महत्या से रोका

बीड़, आठ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक महिला की सतर्कता और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर दी गई सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह जिले के परली वैजनाथ शहर के शिवाजीनगर इलाके में हुई।

संभाजीनगर थाने के एक अधिकारी के अनुसार, 'सुबह करीब 8:45 बजे एक महिला ने ‘112’ नंबर पर फोन करके सूचना दी कि उसके पति ने खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया है और वह आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षक गणेश येरडलवार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जब पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, तो व्यक्ति साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।'

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को तुरंत फंदे से नीचे उतारा गया और उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश