Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

विपक्षी सांसद शुक्रवार को संविधान सदन में बैठक करेंगे

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसद शुक्रवार को दोपहर तीन बजे संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक करेंगे और इसके बाद ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ एक और प्रदर्शन कर सकते हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है और यदि उन्हें मुलाकात के लिए समय नहीं मिलता है तो विरोध-प्रदर्शन के लिए सभी विकल्प खुले हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है।

इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है और वह राष्ट्रपति भवन से जवाब की प्रतीक्षा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए पहला अनुरोध पत्र दो अक्टूबर को भेजा गया था। इसके बाद राष्ट्रपति भवन ने बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मांगे थे।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इसके अनुरूप हमने पांच अक्टूबर को फिर से अनुरोध भेजा और नेताओं के नाम देते हुए सात, आठ या नौ अक्टूबर को मुलाकात के लिए समय मांगा। अब तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है। हम शुक्रवार तक इंतजार करेंगे।’’

पिछले सप्ताह ‘इंडिया’ गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संयुक्त कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया था, जिसमें रैलियां आयोजित करने और ‘‘लोकतंत्र बचाओ’’ मार्च निकालने का फैसला किया गया था।

विपक्षी दलों ने पिछले तीन दिन में हर दिन अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किया है।

भाषा हक अविनाश

अविनाश

अविनाश