Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उप्र : ‘जीबीसी-5’ के लिए 7.55 लाख करोड़ रुपये की 7000 परियोजनाएं तैयार

लखनऊ, आठ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ (जीबीसी) के पांचवें संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों के साथ प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बयान के मुताबिक, वर्तमान स्थिति के अनुसार जीबीसी-5 के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में लगभग 7,000 परियोजनाओं के जरिए 7.55 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतरने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं से जुड़ी स्वीकृतियों, भूमि, आधारभूत सुविधाओं और अन्य प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

‘इन्वेस्ट यूपी’ की ओर से बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित परियोजनाओं में विभागों के माध्यम से लगभग साढ़े तीन हजार परियोजनाएं, जिलों के स्तर पर निवेश ‘सारथी पोर्टल’ से जुड़ी साढ़े तीन हजार से अधिक परियोजनाएं तथा ‘इन्वेस्ट यूपी’ के माध्यम से 100 से अधिक बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

भाषा आनन्द शफीक

शफीक