Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

बर्धमान, आठ अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पूर्व बर्धमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरएसएस प्रमुख दुर्गा पूजा से पहले राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।

अधिकारी बृहस्पतिवार शाम पूर्व बर्धमान स्थित संघ कार्यालय पहुंचे, जहां भागवत ठहरे हुए हैं।

सुबह कोलकाता पहुंचे भागवत अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पूर्व बर्धमान में कई संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

आरएसएस सूत्रों के अनुसार, अपने प्रवास के दौरान भागवत उत्तर और दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवकों से मिलेंगे।

इसके अलावा, वह जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य राज्य में आरएसएस के नेटवर्क को मजबूत करना और भविष्य की संगठनात्मक रूपरेखा तैयार करना है।

आरएसएस प्रमुख का शुक्रवार को संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करने का कार्यक्रम है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश