Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया, मुख्यमंत्री फडणवीस हवाई अड्डा पहुंचे

(तस्वीरों के साथ)

पुणे/पणजी, आठ अक्टूबर (भाषा) अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार रात गोवा से पुणे लाया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

इसके बाद पार्थिव शरीर को सिंहगढ़ किले के पास डोंजे गांव स्थित अभिनेता के फार्महाउस ले जाया गया, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पाटेकर को वरिष्ठ अभिनेता, प्रिय मित्र और मार्गदर्शक बताते हुए फडणवीस ने उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

इससे पहले दिन में, पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उत्तरी गोवा के मोपा स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ले जाने से पहले 20 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

पाटेकर (75) का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि रंगमंच और सिनेमा में पाटेकर के योगदान को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश