Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत की जांच जल्द पूरी होगी: पुलिस

अगरतला, आठ अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा के प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी एस राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के पूर्व डीजीपी अनुराग धनखड़ की अप्राकृतिक मौत के मामले की जांच जल्द पूरी कर ली जाएगी।

अनुराग धनखड़ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी थे और वह गत 20 जुलाई को राज्य पुलिस मुख्यालय में अपने कक्ष के शौचालय में मृत पाए गए थे।

राव ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, 'पूर्व डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत के मामले की जांच तेजी से की जा रही है। यह एक संवेदनशील और सनसनीखेज मामला है। हम जल्द ही जांच पूरी कर लेंगे।'

इससे पहले मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा को सूचित था कि धनखड़ की मौत ‘आत्महत्या की प्रकृति’ की थी।

धनखड़ ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की सीबीआई जांच का नेतृत्व किया था। बाद में उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों की दोबारा जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी नेतृत्व किया था।

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश