Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

एचडीएफसी बैंक के नए सीईओ बागची को मिलेगा 43 करोड़ रुपये का मेहनताना

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) बनने जा रहे अनूप बागची को पहले साल करीब 43 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक (वेतन) मिलेगा। इसके साथ ही वह देश में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले बैंकर बन जाएंगे।

सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक की शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, आईसीआईसीआई समूह में रह चुके अनुभवी बागची को 8.97 करोड़ रुपये का निश्चित पारिश्रमिक और 26.92 करोड़ रुपये का ‘वैरिएबल पे’ मिलेगा।

बैंक ने पहले साल उन्हें 7.3 करोड़ रुपये से अधिक का एकमुश्त जॉइनिंग बोनस देने का भी फैसला किया है। बैंक ने उनके पारिश्रमिक को मंजूरी देने के लिए शेयरधारकों से अनुमति मांगी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण इस बैंक का नेतृत्व करने के लिए बागची की नियुक्ति को मंजूरी देते समय उनके पारिश्रमिक को भी मंजूरी दी थी। वह फिलहाल बैंक के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक हैं और मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर को पदभार संभालेंगे।

भाषा योगेश अजय

अजय