Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सीबीआई ने बेंक भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक भर्ती परीक्षाओं में कथित तौर पर नकल कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक ‘सीजीएसटी’ निरीक्षक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था।

जांच एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि सीबीआई की मुंबई स्थित विशेष कार्यबल शाखा ने बैंकिग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद कई राज्यों में समन्वित छापेमारी की।

बयान के अनुसार, चारों आरोपियों ने कथित तौर पर लिखित परीक्षाओं और साक्षात्कार समेत चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों के रूप में खुद उपस्थित होकर धोखाधड़ी की।

सीबीआई ने कहा कि आरोपियों के कारण सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता प्रभावित हुई और वास्तविक तथा मेहनती अभ्यर्थी उचित अवसरों से वंचित हुए।

एजेंसी ने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा रंजन अविनाश

अविनाश