Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्रदर्शन संबंधी प्रतिबंधों के बीच यात्रियों को हुई असुविधा के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने खेद जताया

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) नयी दिल्ली जिले के कई हिस्सों में प्रदर्शन संबंधी प्रतिबंधों और जाम के कारण यात्रियों, विशेष रूप से रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को हुई असुविधा के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को खेद जताया।

यह प्रतिक्रिया उन खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया था कि रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय जाम में फंसने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गईं।

दिल्ली याताायत पुलिस ने कहा, 'प्रदर्शन से संबंधित वर्तमान यातायात प्रतिबंधों और जाम के कारण यात्रियों, विशेष रूप से रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।'

वहीं पुलिस ने कहा कि विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राजघाट के आसपास दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों सहित अन्य बसों और भारी माल वाहनों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जो रात 10 बजे तक लागू रहे।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, छत्ता रेल, एनएस मार्ग-सुभाष टी-पॉइंट और शांति वन चौक पर प्रतिबंध लागू रहे।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश