मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) फिल्मकार अनिल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर उनकी आगामी दो फिल्मों ‘गदर 3’ और ‘अर्जुन नागा’ में काम करना चाहते थे।
पाटेकर (75) का बृहस्पतिवार तड़के गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
शर्मा ने 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ में पाटेकर के साथ काम किया था। फिल्म में उन्होंने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद दोनों 2024 की पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘वनवास’ में फिर साथ आए।
शर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘मैंने कुछ दिन पहले ‘गदर 3’ और ‘अर्जुन नागा’ को लेकर उनसे (पाटेकर) बात की थी। वह फिर से साथ काम करने को लेकर उत्साहित थे। उन्होंने ही मुझसे ‘गदर 3’ में अपने लिए एक भूमिका लिखने को कहा था। हम उनके किरदार को लेकर काम कर रहे थे। साथ ही, मैं उन्हें ‘अर्जुन नागा’ की कहानी सुनाने वाला था।’’
निर्देशक ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद भावुक क्षण है। वह मेरे बड़े भाई जैसे थे।... वह केवल महान अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत समझदार इंसान भी थे। उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है।’’
भाषा प्रचेता पवनेश
पवनेश